CM रावत ने पं. दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

punjabkesari.in Friday, Sep 25, 2020 - 06:25 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत की अध्यक्षता कार्यक्रम का आयोजन हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय ने देश को सुचिता की राजनीति का दर्शन दिया है। उन्होंने कभी भी विचारधारा से कभी भी कोई समझौता नहीं किया है वे कार्यकर्ताओं के प्रति जितने सरल व्यवहारिक रहे उतने ही कठोर अनुशासन प्रिय व्यक्तित्व रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय दूरदृष्टि वाले महान विचारक थे।

वहीं प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय महान विचारक तथा भाजपा के आदर्श पुरुष थे। उन्होंने भारतीय राजनीति में एक वैकल्पिक विचार दिया, जिसको भाजपा ही नहीं अन्य दलों ने भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के दर्शन को आज पूरे देश ही नही विश्व ने भी स्वीकार किया है और उसी विचार को आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ही किसानों की चिंता कर उनके हितों के लिए सदैव कार्य करती रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा से ही ये मानती रही है कि देश का किसान अगर खुशहाल है, स्वस्थ है, तभी देश प्रगति कर सकता है।

Nitika