CM रावत का बयान- अयोध्या में ही बनेगा राम मंदिर, करें इंतजार

punjabkesari.in Wednesday, Oct 09, 2019 - 06:11 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अयोध्या में राम मंदिर बनाने को लेकर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि अयोध्या में राम मंदिर जरूर बनेगा।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री राज्यवासियों से अपील करते हुए कहा कि अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण पर कोर्ट के फैसले को सभी को मानना होगा। उन्होंने कहा कि कोर्ट के निर्णय का सबको इंतजार करना चाहिए। इसके साथ ही सीएम ने दशहरे के मौके पर देश को राफेल विमान मिलने पर भी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा में यह महत्वपूर्ण योगदान देगा। इससे सेना की जरूरतें पूरी होंगी। इसके साथ ही हमारे देश का सुरक्षा तंत्र और भी अधिक मजबूत होगा।

वहीं त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि शास्त्र और शस्त्र की पूजा भी हमारी परम्परा है। हमारे देवीय प्रतीक भी शस्त्र धारण करते हैंं और दशहरे का अवसर शस्त्र पूजा से भी जुड़ा है। बता दें कि राजधानी देहरादून की परेड ग्राउंड मे आयोजित दशहरे महोत्सव में सीएम रावत शामिल हुए थे।


 

Nitika