CM रावत ने रूद्रपुर में किया 300 बिस्तरों वाले कोविड अस्पताल का लोकार्पण

punjabkesari.in Thursday, Jul 30, 2020 - 01:09 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में 300 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री देहरादून से हेलीकाप्टर से सीधे पंतनगर हवाई अड्डा पहुंचे और पंतनगर से उधमसिंह नगर जिले मुख्यालय रूद्रपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया। सीएम ने रूद्रपुर में पंडित राम सुमेर शुक्ल मेडिकल कॉलेज में 300 बिस्तर वाला कोविड अस्पताल का लोकार्पण किया।

वहीं राज्य एवं कुमाऊं मंडल में कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों के लिहाज से इस अस्पताल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके बाद मुख्यमंत्री कलेक्ट्रेट सभागार पहुंचे और अधिकारियों के साथ कोविड महामारी की रोकथाम के लिए उठाए गए उपायों की समीक्षा की। इस मौके पर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी जारी किए।
 

Nitika