CM ने अरुण जेटली के निधन पर जताया शोक, कहा- ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में दें स्थान

punjabkesari.in Saturday, Aug 24, 2019 - 01:24 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर लिखा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के आकस्मिक निधन की खबर से स्तब्ध हूं। ईश्वर से प्रार्थना है दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें। जेटली जी, अटल जी व मोदी जी की कैबिनेट के मजबूत स्तंभ थे। आर्थिक, कॉर्पोरेट और कानून के मामलों पर उनकी विशेषज्ञता की कमी देश को खलेगी।

बता दें कि अरुण जेटली का शनिवार को दिल्ली एम्स में निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे। अरुण जेटली को सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की शिकायत के बाद नौ अगस्त को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती करवाया गया था। कई सप्ताह से एम्स में उनका इलाज चल रहा था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prachi

Recommended News

Related News

static