प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में पहुंचे CM रावत, जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति से करवाया अवगत

punjabkesari.in Monday, Feb 24, 2020 - 10:51 AM (IST)

 

हरिद्वारः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। इस दौरान वह भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण वर्ग के कार्यक्रम में राज्यभर से आए लगभग ढाई सौ मंडल अध्यक्षों और जिलाध्यक्षों को पार्टी की रीति-नीति और संगठन की बारीकियों के बारे में समझाया। इस कार्यशाला का उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना और भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना है। वहीं इस 2 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा के दिग्गज नेताओं ने पार्टी के कार्यकर्ताओं को सांगठनिक कौशल के बारे में भी बताया।

हालांकि इस कार्यक्रम को 2022 उत्तराखंड विधानसभा चुनाव की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने 2022 की तैयारी का आगाज बताया लेकिन सीएम ने इसे चुनाव से जोड़कर देखने से साफ इनकार कर दिया।
 

Nitika