CM रावत ने ब्रिगेडियर बहल की लिखित पुस्तक 'सर्वे ऑफ इंडिया' का किया विमोचन

punjabkesari.in Monday, Sep 16, 2019 - 11:47 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर कृष्ण गोपाल बहल की लिखित पुस्तक ‘गलिमपेस फ्रॉम सर्वे ऑफ इंडिया कवरिंग 250 ईयर' का विमोचन किया।

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने रविवार को सीएम आवास में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में ब्रिगेडियर बहल को बधाई देते हुए कहा कि पुस्तक में सर्वे आफ इंडिया की विकास यात्रा को बढ़िया तरीके से दर्शाया गया है। इसमें उच्च कोटि के फोटोग्राफ का उपयोग किया गया है। उन्होंने कहा कि हिमालय की मैपिंग में पं. नैनसिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। यह काम उन्होंने उस समय किया जब संसाधन और तकनीक नहीं थी।

वहीं सीएम ने कहा कि आज सैटेलाइट से छोटी-छोटी जगहों के नक्शे मिल जाते हैं। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में किसी तरह के प्लास्टिक का प्रयोग नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सिंगल यूज प्लास्टिक को रोकने का आह्वान किया है। सरकार अपने स्तर से प्रयास करती है परंतु समाज का सहयोग बहुत जरूरी होता है। पिछले कुछ सालों में समाज और देश से जुड़े मुद्दों पर जन जागरूकता आई है। स्वच्छता अभियान की सफलता इसका प्रमाण है।







 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static