राफेल डील पर SC के फैसले के बाद बोले सीएम रावत- PM मोदी ने पारदर्शी तरीके से किया सौदा

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 06:36 PM (IST)

देहरादूनः राफेल डील को लेकर मोदी सरकार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने राफेल डील के खिलाफ जारी सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। कोर्ट के इस फैसले के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला बोला है।

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से रक्षा सौदों में बिचौलियों को प्राथमिकता दी है, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार ने पारदर्शी तरीके से राफेल मामले पर 2 सरकारों के बीच सौदा किया है। इसके साथ ही राहुल गांधी ने सैन्य जरूरतों और देश की सामरिक जरूरतों पर सवाल उठाया है। वहीं सीएम ने कहा कि राफेल डील पर संसद में चर्चा के लिए केंद्र सरकार तैयार है लेकिन कांग्रेस इससे पीछे हट रही है। उन्होंने कहा कि संसद में हंगामा करके कांग्रेस इस मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है। इसके साथ ही अपने झूठ पर पर्दा डालना चाहती है।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने राफेल डील को लेकर उठे सवालों पर कहा कि इस सौदे पर उन्हें कोई संदेह नहीं है। कोर्ट ने कहा कि लड़ाकू विमानों की जरूरत है और देश लड़ाकू विमानों के बिना नहीं रह सकता है। 


 

Nitika