बाबरी विध्वंस: CM रावत ने ऐतिहासिक फैसले का किया स्वागत

punjabkesari.in Wednesday, Sep 30, 2020 - 04:02 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा सभी 32 आरोपियों को बरी किए जाने के ऐतिहासिक निर्णय का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि इससे सत्य और न्याय की जीत हुई है। इससे स्पष्ट हो गया कि राम मंदिर आंदोलन एक लोकतांत्रिक तरीके से किया गया आंदोलन था। इसमें कहीं कोई षड्यंत्र नहीं था।

बता दें कि सीबीआई की विशेष अदालत ने 6 दिसम्बर 1992 को अयोध्या में बाबरी मस्जिद ढहाए जाने के मामले में बुधवार को बहुप्रतीक्षित फैसला सुनाते हुए सभी आरोपियों को बरी कर दिया। इस मामले में पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह सहित कुल 32 आरोपी थे।

विशेष सीबीआई अदालत के न्यायाधीश एस के यादव ने फैसला सुनाते हुए कहा कि बाबरी मस्जिद विध्वंस की घटना पूर्व नियोजित नहीं थी, यह एक आकस्मिक घटना थी। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई पुख्ता सुबूत नहीं मिले, बल्कि आरोपियों ने उन्मादी भीड़ को रोकने की कोशिश की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static