3 फरवरी को जापान की यात्रा पर जाएंगे CM रावत, कई समझौतों पर कर सकते हैं हस्ताक्षर

punjabkesari.in Monday, Jan 13, 2020 - 01:42 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत 3 फरवरी को जापान की यात्रा पर जाएंगे। इस दौरान राज्य सरकार जापान के साथ कई समझौतों पर हस्ताक्षर कर सकती है।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद राज्य के कैबिनेट मंत्री और राज्य सरकार के प्रवक्ता मदन कौशिक ने बताया कि सीएम रावत 3 से 5 फरवरी के मध्य जापान की यात्रा पर रहेंगे। वहीं मदन कौशिक ने बताया कि इस यात्रा के दौरान यामानासी परफ्रेक्चर राज्य सरकार के साथ अनुबन्ध करेगा। यह अनुबन्ध पर्यटन, संस्कृति और आर्थिक क्षेत्र में होगा।

बता दें कि त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जापान दौरे से आर्थिक और शैक्षणिक आदान-प्रदान पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही उत्तराखंड और जापान के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान भी हो सकेगा। इसके अतिरिक्त उत्तराखंड सरकार को जापान से काफी उम्मीद है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static