मुख्यमंत्री वाडिया भूगर्भ संस्थान की स्वर्ण जयंती समारोह में हुए शामिल, दी शुभकामनाएं

punjabkesari.in Friday, Jun 29, 2018 - 05:56 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में वाडिया भूगर्भ संस्थान का स्वर्ण जयंती समारोह शुक्रवार को आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित एनआईएएस (नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ अडवांस स्‍ट्डीज) के निदेशक डॉ. शैलेष नायक भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री ने संस्थान को स्वर्ण जयंती पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह गौरव की बात है कि वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान जैसा संस्थान उत्तराखंड में है। उन्होंने कहा कि यह संस्थान हमारे समर्पित और प्रतिभाशाली वैज्ञानिकों की साधना का स्तंभ है। संस्थान हिमालय पर 50 सालों से अनुसंधान कार्य कर रहा है। त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हिमालय पर अनुसंधान और अध्ययन की व्यापक संभावनाए है।

सीएम ने कहा कि प्रकृति के संरक्षण के साथ ही विकास के लक्ष्यों को प्राप्त करना एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के लिए हम सभी को जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे पर्वतों, नदियों और शहरों को प्लास्टिक से बचाने के लिए हमें बड़े स्तर पर कोशिश करनी होगी। 

Nitika