CM ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर लगाया विराम, कहा- HC का फैसला विपक्ष के मुंह पर तमाचा

punjabkesari.in Thursday, Jul 12, 2018 - 12:55 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के दिल्ली दौरे को लेकर राजनीतिक गलियारों में एक बार फिर से नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं आम होने लगी। 
इसी को लेकर मुख्यमंत्री ने नेतृत्व परिवर्तन जैसी अटकलों पर स्वयं विराम लगा दिया है। 

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ने कुछ समय पहले विधायकों और सांसदों को अपने आवास पर चाय पार्टी दी थी। उस समय से राजनीति में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं होने लगी लेकिन फिर थराली उपचुनाव में भाजपा की जीत ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया। इसके बाद जनता दरबार में शिक्षिका मामला और फिर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की आम पार्टी में मुख्यमंत्री के शामिल होने से अटकलों का बाजार फिर से गर्म हो गया। 

मुख्यमंत्री ने दिल्ली से लौटने के बाद नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद से लोग मुझसे परेशान है। इसी के चलते कुछ लोग विकास कार्यों को प्रभावित करना चाहते हैं। इसके साथ ही सीएम ने कोर्ट के द्वारा उनके पक्ष में आए फैसले के बाद कहा कि यह निर्णय विरोधियों के मुंह पर तमाचा है।

बता दें कि मुख्यमंत्री की विधानसभा डोईवाला की रहने वाली हेमा पुरोहित ने कोर्ट में याचिका दायर कर विधानसभा में दोबारा जांच करवाने की मांग की थी, जिसे न्यायमूर्ति लोकपाल की एकलपीठ ने निरस्त कर दिया। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकर्त्ता पर 2 लाख का जुर्माना भी लगाया। कोर्ट के इस फैसले के बाद से जहां एक तरफ सीएम को बड़ी राहत मिली है, वहीं दूसरी तरफ नेतृत्व परिवर्तन की इन अटकलों पर भी विराम लगा है। 

Nitika