CM त्रिवेंद्र ने केंद्रीय मंत्री को दी राय, कहा- सुधार संबंधी कार्यों में राज्यों से जरूर लें परामर्श

punjabkesari.in Saturday, Jul 04, 2020 - 12:11 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को सचिवालय में केंद्रीय राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार (ऊर्जा) आर.के. सिंह को वीडियो कांफ्रेंसिंग में सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि सुधार को लेकर जो कार्य हो रहे हैं, उसमें राज्यों से जरूर परामर्श किया जाए।

त्रिवेन्द्र ने ऊर्जा के क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न नई योजनाओं की सराहना भी की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ऊर्जा के क्षेत्र में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देने का सराहनीय प्रयास किया जा रहा है। आत्मनिर्भर भारत की दिशा में आगे बढ़ने के लिए हमें सभी क्षेत्रों में राष्ट्रीय उत्पादों को बढ़ावा देना होगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Ramanjot

Recommended News

Related News

static