मरांडी के आरोपों पर सीएम त्रिवेन्द्र ने ली चुटकी, कहा- काफी समय के बाद लगाया कोई आरोप

punjabkesari.in Sunday, Jul 08, 2018 - 05:06 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो नेता बाबूलाल मरांडी के आरोपों का खंडन किया है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी एक सभ्य व्यक्ति हैं। 

मुख्यमंत्री ने झामुमो नेता द्वारा लगाए गए आरोपों पर तंज कसते हुए कहा कि बाबूलाल मरांडी ने काफी समय के बाद कोई आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अगर खरीद फरोख्त हुई थी तो उन्हें भी कुछ मिलना चाहिए था लेकिन उनके हिस्से में तो कुछ नहीं आया। 

बता दें कि बाबूलाल मरांडी ने राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू को पत्र सौंपकर त्रिवेन्द्र सिंह रावत पर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि 2014 विधानसभा चुनावों में भाजपा के झारखंड प्रभारी रहते हुए त्रिवेन्द्र सिंह रावत के निर्देश पर झामुमो प्रजातांत्रिक 6 विधायकों को 11 करोड़ रुपए में खरीदा गया था। 
 

Nitika