वाजपेयी की अस्थि-विसर्जन से पहले तैयारियों का जायजा लेने आज हरिद्वार पहुंचेंगे CM रावत

punjabkesari.in Saturday, Aug 18, 2018 - 04:05 PM (IST)

हरिद्वारः देश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों का विसर्जन रविवार को धर्मनगरी हरिद्वार में होगा। 

विधि-विधान से होगा अस्थि-विसर्जन 
जानकारी के अनुसार, हरिद्वार स्थित हरकी पौड़ी पर पूरे विधि-विधान के साथ अटल  जी की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया जाएगा। इसी के चलते प्रशासन से लेकर गंगा सभा तक सभी लोग तैयारियों में जुट गए हैं। वाजपेयी जी की अस्थि कलश यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तैयारियों की समीक्षा लेने शनिवार को हरिद्वार पहुंच रहें हैं। 

कई बड़े नेता होंगे शामिल 
बता दें कि इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, ग्रहमंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ पहुंच सकते हैं। 
 

Nitika