कैबिनेट मंत्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कांग्रेस का सरकार पर हमला, कही ये बात

punjabkesari.in Monday, Jun 01, 2020 - 06:06 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज सहित उनके परिवार के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन्हें होम क्वारंटाइन कर दिया गया है। इस पर कांग्रेस ने सरकार पर हमलावर रुख अख्तियार कर लिया है।

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसोनी ने कैबिनेट मंत्री पर हमला करते हुए कहा कि जिस प्रकार अन्य सभी के लिए नियम बनाए गए हैं, उसी आधार पर सतपाल महाराज पर भी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सतपाल महाराज के द्वारा क्वारंटाइन के नियमों का उल्लंघन किया गया है। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के द्वारा जिन नियमों का हवाला सबके लिए दिया गया है, उसी नियम के तहत उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

बता दें कि शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक ने होम क्वारंटाइन से एक वीडियो जारी किया है। साथ ही बताया कि जैसे ही जब हमें पता चला, उसी समय मुख्यमंत्री सहित 2 अन्य मंत्रियों के साथ हम लोग स्वयं होम क्वारंटाइन हो गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static