कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर कवायद शुरू, पार्टी नेताओं में चल रही खींचतान

punjabkesari.in Sunday, Jun 24, 2018 - 02:48 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस की नई कार्यकारिणी के गठन की कवायद के साथ ही पार्टी में टकराव बढ़ेगा या पार्टी एकजुट होकर चुनौतियों का मुकाबला करेगी, इसे लेकर पार्टी के बीच ही आशंकाएं बनी हुई है। पार्टी नेताओं के बीच चल रही खींचतान बयानबाजी का रूप ले रही हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के सामने राज्य की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ-साथ दिग्गज नेताओं के बीच संतुलन बनाने की बड़ी चुनौती है। प्रीतम सिंह अपनी नई कार्यकारिणी के गठन की कोशिशों में जुट गए हैं। कार्यकारिणी के गठन को लेकर पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीच अविश्वास कम होने के स्थान पर बढ़ता ही जा रहा है।

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के द्वारा दिए गए बयानों से उनके बीच का मतभेद और बढ़ गया है। वहीं पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष खुद को अकेला महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं के बीच चल रहे इस मतभेद के कारण कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को नई कार्यकारिणी बनाने में काफी मेहनत करनी पड़ेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static