थराली उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने किया जीत का दावा, भाजपा पर बोला हमला

punjabkesari.in Sunday, May 27, 2018 - 03:16 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह थराली दौरे के उपरान्त देहरादून पहुंच चुके हैं। इस दौरान उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। 

जानकारी के अनुसार, प्रीतम सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि थराली उपचुनाव में कांग्रेस की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरा आत्मविश्वास है कि चुनाव में हमारी जीत निश्चित है। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि थराली उपचुनाव में भाजपा धन-बल का प्रयोग कर रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की गाड़ियों को रोका जा रहा है जबकि भाजपा को तो कोई बोलने वाला भी नहीं है। प्रीतम सिंह ने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन को मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और भाजपा के मंत्रियों के हेलिकॉप्टर की भी चैकिंग करनी चाहिए थी। 

Nitika