बेनामी संपत्ति को लेकर CM के बयान पर कांग्रेस का पलटवार, कहा- कार्रवाई का नहीं कोई डर

punjabkesari.in Sunday, Sep 23, 2018 - 04:35 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने एनएच-74 मामले में बड़ी कार्रवाई करने के बाद बेनामी संपत्ति के खिलाफ शिकंजा कसने की बात कही। बेनामी संपत्ति को लेकर कानून बनाने की चर्चा शुरू होते ही सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। 

बेनामी संपत्ति पर सत्तापक्ष-विपक्ष में बयानबाजी शुरू 
जानकारी के अनुसार, बेनामी संपत्ति पर बयान जारी करते हुए सीएम ने कहा कि बेनामी संपत्ति में संलिप्त लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने सरकार के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि बेनामी संपत्ति कानून की कांग्रेस को कोई चिंता नहीं है।

इंदिरा हृदयेश ने कहा कि सरकार बेनामी संपत्ति को लेकर चाहे कानून बनाए और चाहे अपने करीबी लोगों पर कार्रवाई करे, इससे कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता। 

Nitika