BJP विधायक का गाली-गलौज मामलाः कांग्रेस ने ठुकराल से मांगा इस्तीफा, भाजपा ने किया बचाव

punjabkesari.in Tuesday, May 08, 2018 - 05:22 PM (IST)

हल्द्वानीः उत्तराखंड में रुद्रपुर विधायक राजकुमार ठुकराल अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ रविवार को टोल प्लाजा कंपनी पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस और विधायक के समर्थकों के बीच गाली-गलौज और हाथापाई तक हो गई। 

कांग्रेस ने ठुकराल से मांगा इस्तीफा, भाजपा ने किया बचाव 
जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक के गाली-गलौज के कारण कांग्रेस ने राज्य सरकार से विधायक के इस्तीफे की मांग की है। कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी का कहना है कि इससे पहले भी भाजपा विधायक ने महिलाओं के साथ गाली-गलौज की थी। उन्होंने कहा कि अगर उस समय भी विधायक पर सख्ती दिखाई गई होती तो वह आज सरेआम लोगों के साथ गाली गलौज ना कर रहे होते। इस पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने उनके बचाव में उतरकर कहा कि विधायक अपने कार्यकर्त्ताओं के साथ कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे थे। ऐसे में विधायक का थोड़ा सा आक्रोशित होना तो लाजमी है। 

विधायक ने दी थी चेलावनी 
बता दें कि विधायक गाली-गलौज के बाद भी शांत नहीं हुए थे। उन्होंने टोल प्लाजा के कर्मचारी को धमकी देते हुए कहा कि आज तो कुछ ही लोग आए है। अगर समय पर काम पूरा ना हुआ तो वह हजारों कार्यकर्त्ताओं के साथ आएंगे और पूरा टोल प्लाजा उखाड़ कर फेंक देंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static