बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के खिलाफ कांग्रेस ने किया सांकेतिक उपवास

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 06:32 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस ने गुरुवार को राज्य में बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं का आरोप लगाते हुए सांकेतिक उपवास किया।

देहरादून स्थित कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में उपवास पर बैठे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि राज्य में डबल इंजन की भाजपा सरकार इस कोरोना महामारी के दौरान प्रदेशवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है।

बता दें कि सांकेतिक उपवास में पूर्व विधायक राजकुमार, देहरादून महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, परवादून अध्यक्ष गौरव चौधरी, पछवादून अध्यक्ष संजय किशोर एवं अन्य काँग्रेसजन सम्मिलित हुए।
 

Content Writer

Nitika