राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने किया रक्तदान, अनाथों में वितरित किया भोजन

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 05:37 PM (IST)

देहरादूनः कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का आज जन्मदिन है। इस अवसर पर उत्तराखंड में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रक्तदान, अनाथ बालिकाओं को भोजन, असहायों को खाद्यान्न आदि वितरित कर मनाया।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर देहरादून स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर राजकीय दून मेडिकल काॅलेज के चिकित्सकों की देखरेख में निःशुल्क रक्त दान शिविर लगाया गया। इसका उद्घाटन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किया।

इसके बाद उन्होंने अनाथ बच्चों में भोजन वितरण किया। वहीं इससे पूर्व कांग्रेसजनों ने सिंह के नेतृत्व में भारत-चीन सीमा पर शहीद हुए सैनिकों के लिए 2 मिनट का मौन रखा और बाद में श्रद्धासुमन अर्पित श्रद्धांजलि दी।

Edited By

Diksha kanojia