लोकसभा चुनावः नैनीताल उधमसिंह नगर सीट पर BJP के लिए चुनौती बनी कांग्रेस

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2019 - 01:43 PM (IST)

देहरादूनः लोकसभा चुनावों के मद्देनजर उत्तराखंड में भाजपा के लिए कांग्रेस दिन-प्रतिदिन बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इसी को लेकर मुख्यमंत्री तूफानी दौर कर एक ही दिन में कई जनसभाएं कर रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, उत्तराखंड में पांचों लोकसभा सीटों में से नैनीताल उधमसिंह नगर सीट सबसे हॉट मानी जा रही है। इस सीट पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है। भाजपा के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती अपने प्रदेश अध्यक्ष को जीत दिलवाना है। इसी के चलते देर रात तक चुनावों को लेकर मंथन भी किया जा रहा है।

वहीं लोकसभा की सभी सीटों को लेकर मुख्यमंत्री पर हाईकमान का दबाव है। इसके साथ ही सीएम का लक्ष्य केंद्र में फिर से भाजपा सरकार लाना है। बता दें कि नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से अजय भट्ट के विरोध में कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत चुनावी मैदान में हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static