BJP ने आपातकाल के 43 साल पूरे होने पर मनाया काला दिवस, कांग्रेस ने दिया यह जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Jun 26, 2018 - 06:16 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में मंगलवार को जहां एक तरफ भाजपा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के द्वारा आपातकाल के 43 साल पूरे होने पर काला दिवस मनाया गया, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस ने सरकार को इसका करारा जवाब दिया है। 

कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा को जवाब देते हुए कहा कि भाजपा के मंत्री के द्वारा जगह-जगह जाकर आपातकाल को काले दिवस के रूप में मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां अटल बिहारी वाजपेई इंदिरा गांधी को सफल प्रधानमंत्री मानते थे, वहीं भाजपा के मंत्री अरुण जेटली उन्हें हिटलर कह रहे हैं। कांग्रेस प्रवक्ता ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि हिटलर तानाशाही तो अब भाजपा सरकार के राज में चल रही है। भाजपा के मंत्रियों जनता के स्वास्थ्य और शिक्षा  की कोई चिंता नहीं है।

गरिमा मेहरा दसौनी ने कहा कि भाजपा के नेताओं को केवल कांग्रेस के सम्मानीय नेताओं पर कीचड़ उछालना आता हैं। उन्होंने भाजपा से सवाल करते हुए कहा कि क्या वह गोधरा कांड भूल गई है। 

Nitika