चंपावत विधानसभा उपचुनावः धामी के खिलाफ कांग्रेस ने निर्मला गहतोड़ी को मैदान में उतारा

punjabkesari.in Friday, May 06, 2022 - 02:33 PM (IST)

 

नैनीताल/नई दिल्लीः उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा के लिए होने वाले उप चुनाव के लिए कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ श्रीमती निर्मला गहतोड़ी पर दांव लगाया है।
PunjabKesari
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से शुक्रवार को जारी पत्र में यह जानकारी दी गई है। पत्र में कहा गया है कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी की ओर से निर्मला गहतोड़ी के नाम का चयन किया गया है। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी चुनाव लड़ रहे हैं। पहले माना जा रहा था कि कांग्रेस मुख्यमंत्री के खिलाफ कोई मजबूत उम्मीदवार मैदान में उतारेगी लेकिन लंबी जद्दोजहद के बाद पार्टी ने गहतोड़ी पर दांव लगाना उचित समझा।

भाजपा के निवर्तमान विधायक कैलाश चंद्र गहतोड़ी के इस्तीफा देने से यहां उप चुनाव करवाया जा रहा है। चंपावत विधानसभा के लिये आगामी 31 मई को मतदान होना है और 3 जून को मतगणना सुनिश्चत है। अभी आम आदमी पार्टी की ओर से अपने पत्ते नहीं खोले गए हैं लेकिन साफ है कि यहां कांग्रेस व भाजपा के बीच लड़ाई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static