BJP में शामिल हुईं कांग्रेस नेता सुमित्रा प्रसाद, विधायक बंशीधर भगत ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

punjabkesari.in Monday, Aug 08, 2022 - 01:14 PM (IST)

नैनीतालः उत्तराखंड की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा प्रसाद रविवार को कांग्रेस को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। उन्हें पूर्व मंत्री व कालाढूंगी के भाजपा विधायक बंशीधर भगत ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

हल्द्वानी में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में विधायक भगत ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। भगत ने इस मौके पर कहा कि भाजपा के देशव्यापी अभियान का आम लोगों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। हर कोई अभियान से जुड़ना चाहता है।

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर वह भाजपा में शामिल हो रही हैं। उन्होंने तिरंगा अभियान की तारीफ भी की। इसे कांग्रेस के लिए झटका माना जा रहा है।  

 

Content Writer

Ramanjot