कांग्रेस नेताओं ने अहमद पटेल के निधन पर जताया शोक, कहा- यह पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति

punjabkesari.in Thursday, Nov 26, 2020 - 10:38 AM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस नेताओं ने वरिष्ठ पार्टी नेता अहमद पटेल के निधन पर शोक व्यक्त किया। साथ ही उनके निधन को पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि पटेल पार्टी के 'संकटमोचक थे जिनके पास हर समस्या का समाधान था।' उन्होंने कहा, ‘‘यह पार्टी और राष्ट्रीय राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है।''

वहीं अहमद पटेल के निधन पर शोक जताते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा, ‘‘हम सब उन पर भरोसा करते थे और सलाह लेने के लिए उनके पास ही जाते थे। उनका जाना एक भारी क्षति है।''
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static