अजय भट्ट ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- कांग्रेस द्वारा बनाई गई नीतियां साबित हुई गलत

punjabkesari.in Friday, Mar 16, 2018 - 05:30 PM (IST)

टिहरी(सूर्या रामोला): उत्तराखंड के भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट नई टिहरी जिले भाजयुमो(भारतीय जनता युवा मोर्चा) की कार्यसमिति में शामिल हुए। इस अवसर पर अजय भट्ट ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार द्वारा बनाई गई आबकारी नीति गलत साबित हुई है। 

आबकारी नीति पर उठाए जा रहे सवाल 
भाजपा सरकार ने इस बार की आबकारी नीति बेहतर और पारदर्शी बनाई है लेकिन विपक्ष के पास कोई मुद्दा ही नहीं रह गया है। इस कारण से अब कांग्रेस ने आबकारी नीति पर सवाल उठाने शुरु कर दिए है। अजय भट्ट ने कहा कि आबकारी नीति से भाजपा ने कोई लाभ नहीं उठाना है।

कांग्रेस गैरसैंण राजधानी बनाने को लेकर कर रही प्रदर्शन 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि विपक्ष अपना काम अच्छे ढंग से नहीं कर रहा है। जब उनके पास कोई काम नहीं रह गया तो उन्होंने गैरसैंण राजधानी को लेकर जगह-जगह धरना-प्रदर्शन करवाने में जुट गया है। एेसी राजनीति करके विपक्ष अपने आप क्या साबित करने में जुटा है, क्योंकि 5 साल पहले कांग्रेस की सरकार ही सत्ता में थी लेकिन इन 5 सालों में राजधानी को लेकर कोई प्रदर्शन नहीं हुए। 

राज्य की जनता कांग्रेस की गलत नीतियों से वाकिफ 
वहीं भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही गैरसैंण के लिए धरना दिया जा रहा है। इससे पूरे राज्य की जनता कांग्रेस की गलत नीतियों से वाकिफ है। क्योंकि भाजपा सरकार ने तो सत्ता में आते ही पहले गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनवाने का निर्णय लिया है, जिस पर काम भी हो रहा है। वहां पर सभी तरह से सुविधाएं जुटा रही है। ऐसे में सिर्फ कांग्रेस राजनीति कर रही है।

Punjab Kesari