क्या उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायक ने की Cross Voting! द्रौपदी मुर्मू को मिले 50 की जगह 51 वोट

punjabkesari.in Friday, Jul 22, 2022 - 04:52 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 50 की जगह 51 वोट मिले हैं। इसके बाद से कांग्रेस में हड़कंप मच गया है। इस चुनाव में खास बात यह रही कि उत्तराखंड में कांग्रेस के विधायकों ने विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को वोट न देकर राजग उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के लिए मतदान किया।

दरअसल, राष्ट्रपति चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में कांग्रेस विधायकों के द्वारा क्रॉस वोटिंग करने की बात सामने आ रही है। 70 विधानसभा सीटों वाली विधानसभा में भाजपा के 47 और कांग्रेस के 19 विधायक हैं। साथ ही 2 निर्दलीय विधायकों यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल और खानपुर विधायक उमेश कुमार ने पहले ही एनडीए उम्मीदवार को समर्थन दे दिया था। इसके अतिरिक्त बहुजन समाज पार्टी के 2 विधायकों ने भी मुर्मू के पक्ष में वोटिंग की, जिसके बाद कुल 51 सदस्यों के वोट मुर्मू के समर्थन में थे, लेकिन सेहत खराब होने के कारण कैबिनेट मंत्री चंदनराम दास वोटिंग नहीं कर सके। इसी के चलते मूर्मु के समर्थन में 50 वोट होने चाहिए थे।

वहीं कांग्रेस के भी 19 में से 2 विधायकों राजेंद्र भंडारी और तिलकराज बेहड़ ने मतदान नहीं किया। इसके बावजूद भी यशवंत सिन्हा के पक्ष में 17 की जगह भी 15 वोट ही पड़े हैं। बता दें कि गुरुवार को राष्ट्रपति पद के लिए हुए चुनाव की मतगणना में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने शानदार जीत हासिल की है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static