कांग्रेसी विधायक हरीश धामी का हमला, भाजपा के लोग जनता के हितों को नहीं देख रहे

punjabkesari.in Sunday, Dec 24, 2017 - 01:47 PM (IST)

पिथौरागढ़(यशवंत महर): धारचूला के कांग्रेसी विधायक हरीश धामी पिथौरागढ़ पहुंचे। उन्होंने वहां भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग सत्ता के घमंड में हैं। घमंड में भाजपा के लोग जनता के हितों को नहीं देख रहें हैं। 

कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने कहा कि भाजपा को शीतकालीन सत्र गैरसैंण में नहीं करना चाहिए था। अगर सत्र का आयोजन किया गया था तो बीच में नही रोकना चाहिए था। भाजपा द्वारा सत्र जल्दी खत्म कर दिया गया।

हरीश धामी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार जाने के बाद सत्ता पक्ष ने गैरसैंण में पांच पैसे का भी काम नहीं किया। उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पर्वतीय राज्य की राजधानी गैरसैंण ही होनी चाहिए।