राहुल गांधी पर CM रावत की टिप्पणी का कांग्रेस ने किया विरोध, सरकार का फूंका पुतला

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 12:31 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इसके विरोध में मंगलवार को देहरादून में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐस्लेहॉल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका।

प्रीतम सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के नेताओं द्वारा विपक्षी दल के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अनर्गल बयानबाजी और व्यक्तिगत टिप्पणियां कर उन्हें अपमानित किया जाता है। उन्होंने कहा कि सत्ता के नशे में चूर मुख्यमंत्री द्वारा कांग्रेस नेता के खिलाफ की गई अनर्गल बयानबाजी की पार्टी कड़े शब्दों में निंदा करती है।

वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा के नेता अपनी बयानबाजी से बाज आएं अन्यथा देश की जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

Nitika