गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध, सदन के बाहर की नारेबाजी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 21, 2018 - 02:16 PM (IST)

गैरसैंण(कुलदीप रावत): उत्तराखंड का बजट सत्र गैरसैंण के भराड़ीसैंण में मंगलवार से शुरू हो गया है। सत्र के दूसरे दिन की शुरूआत कांग्रेस के विधायकों ने गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने की मांग को लेकर हुई। कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा भवन के मुख्य द्वार पर जमकर नारेबाजी करते हुए पदयात्रा कर सदन में प्रवेश किया।

वहीं दूसरी तरफ भाजपा और कांग्रेस के विधायक आमने-सामने हो गए। इसी दौरान भाजपा के विधायक भी कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा की भाजपा सरकार की गैरसैंण को राजधानी बनाने की इच्छा ही नहीं है। उन्होंने कहा कि आज जिस गैरसैंण के भराड़ीसैंण भवन में सदन चल रहा है, वह कांग्रेस सरकार के कार्यकाल का परिणाम है। 

इस पर भाजपा विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि कांग्रेस केवल नारेबाजी कर दिखावा करने की कोशिश कर रही है। वह अपने कार्यकाल में गैरसैंण को स्थाई राजधानी बनाने में सफल नहीं हो पाई। 
 

Punjab Kesari