कांग्रेस का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन, भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 06:53 PM (IST)

बागेश्वर(जगदीश उपाध्याय): कांग्रेस जिला कमेटी ने जीएसटी, महंगाई और नोटबन्दी के विरोध में केंद्र सरकार, राज्य सरकार और अरुण जेटली का पुतला दहन किया।

महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गीता रावल ने कहा कि लगातार बढ़ रहे गैस, पेट्रोल डीजल के दाम, जीएसटी और नोटबन्दी का कानून छोटे व्यापारियों की परेशानी का कारण बना हुआ है। दीपावली के दिनों में बाजारों की खामोशी भी केन्द्र और राज्य सरकार की देन है। 

पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण का कहना है कि महंगाई के बढ़ने के कारण सबसे अधिक परेशानी का सामना महिलाओं को करना पड़ रहा है। घरों में चूल्हों का जलना मुश्किल होता दिखाई दे रहा है जिसके कारण महिलाएं काफी परेशान हैं।

ब्लाक प्रमुख रेखा खेतवाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इसका पुरजोर विरोध कर रही है।  पार्टी द्वारा भाजपा सरकार को चेतावनी दी जाती है कि अगर सरकार आने वाले दिनों में महंगाई को कम नहीं करती तो इसके विरोध में आंदोलन की शुरुआत की जाएगी।