भाजपा की गलत नीतियों के विरोध में कांग्रेस ने फूंका सीएम का पुतला

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 05:14 PM (IST)

डोईवालाः उत्तराखंड में सोमवार को देहरादून रोड पर स्थित युवा कांग्रेस के कार्यालय से कई कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए नगर पालिका के मुख्य चौक पर पहुंचे। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्त्ताओं ने राज्य सरकार के एक साल की झूठी उपलब्धियां गिनाने के विरोध में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का पुतला फूंका। 

भाजपा सरकार के एक साल के निराशाजनक कार्यकाल का कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने विरोध किया। उन्होंने कहा कि सीएम की कार्य करने की धीमी गति से विकास कार्य को बाधित किया है, जिसके चलते राज्य की जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी ने कहा कि राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से राज्य में विकास रुक गया है। इसके बावजूद भी राज्य सरकार ने अपने एक साल के कार्यकाल पर खुशी मनाई। 

नगर पालिका के पूर्व चैयरमेन महेश रावत ने कहा कि राज्य के युवा भाजपा सरकार की राज्य विरोधी नीति के चलते पलायन करने को मजबूर है। राज्य के युवा अपना राज्य छोड़कर अन्य राज्यों में जाकर रोजगार कर रहे है।

Punjab Kesari