जहरीली शराब कांडः दर्जनों कांग्रेसियों ने सरकार के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, फूंका पुतला

punjabkesari.in Monday, Feb 11, 2019 - 05:35 PM (IST)

ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में जहरीली शराब का सेवन करने से 36 लोग मौत के ग्रास में जा चुके हैं। इस घटना के बाद कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ पुतला दहन किया।

जानकारी के अनुसार, ऊधमसिंह नगर जिले में सितारगंज इलाके के मुख्य चौराहे पर दर्जनों कांग्रेसियों ने पहुंचकर सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि रुड़की, सहसपुर तथा हरिद्वार में जहरीली शराब पीने से कई लोगो की जान चली। इसके साथ ही कई लोग गंभीर हालत में आखिरी सांसे गिन रहे हैं। कांग्रेस ने राज्य सरकार पर हमला करते हुए कहा कि अगर प्रशासन ने अपने अधिकारियों पर शिकंजा कसा होता तो शराब माफिया कभी बेलगाम नहीं होते। इसके साथ ही बेकसूर लोगों की जान जहरीली शराब से ना जाती।

वहीं कांग्रेसियों ने मांग करते हुए कहा कि अगर राज्य के मुखिया का अपने अधिकारियों पर नियंत्रण नहीं है तो सीएम को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

 

Nitika