भाजपा महामंत्री पर लगे शारीरिक शोषण के आरोपों को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 03:03 PM (IST)

देहरादूनः निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस के हाथ भाजपा को घेरने का एक सुनहरी मौका लग गया है, जिसे कांंग्रेस किसी भी कीमत में गंवाना नहीं चाहती। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस चुनावों में सरकार को आड़े हाथों लेगी। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संजय कुमार पर महिला के द्वारा लगाए गए शारीरिक शोषण के आरोपों पर कांग्रेस ने गुरुवार को जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य सरकार के दबाव के चलते अभी भी भाजपा महामंत्री के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई ना करके सरकार मातृ शक्ति का अपमान कर रही है। 

वहीं इस मुद्दे पर कांग्रेस महिला प्रवक्ता गरिमा मेहरा दसौनी ने भाजपा पर कड़ा प्रहार करते हुए इसे महिलाओं का अपमान बताया है। बता दें कि कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा कि प्रदेश महामंत्री के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। इस मांग को लेकर कांग्रेस मुख्यालय से गांधी पार्क तक मार्च निकाला गया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Related News

static