कांग्रेस ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन, नारेबाजी कर फूंका पुतला

punjabkesari.in Friday, Aug 31, 2018 - 05:58 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया।
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने देहरादून के कांग्रेस जिला मुख्यालय के बाहर एकत्रित होकर रैली निकाली। इसके साथ ही उन्होंने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ नारे भी लगाए गए। इंदिरा हृदयेश ने कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही रसोई गैस के दामों में भी बढ़ोतरी हो गई है। इसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

वहीं नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मोदी सरकार के नोटबंदी करने के कारण अर्थव्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। सरकार ने लोगों से उनका रोजगार छीन लिया है। इसके विरोध में कांग्रेस के द्वारा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static