देश की सुख शान्ति के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की ‘सर्वधर्म समभाव' प्रार्थना सभा
punjabkesari.in Wednesday, Apr 20, 2022 - 01:40 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के नव नियुक्त अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में मंगलवार को देश में सुख-शान्ति के लिए गांधी प्रतिमा के सम्मुख सर्व धर्म समभाव प्रार्थना सभा आयोजित की गई।
इस सभा में अलग-अलग धर्मों के धर्मगुरुओं ने विश्व में अमन-चैन, सुख-शान्ति एवं समृद्वि की प्रार्थना की, जिसमें फादर अमित सैमुअल, हाजी मुस्तकीन अहमद, आचार्य नरेशानन्द नौटियाल, मुख्य ग्रंथी परमजीत सिंह ने अपने-अपने धर्म ग्रंथों से संदेश दिए एवं प्रार्थनाएं कीं।
वहीं इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिह, बद्रीनाथ विधायक राजेन्द्र सिंह भण्डारी, नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा, प्रतापनगर विधायक विक्रम सिंह नेगी, हरिद्वार ग्रामीण की विधायक अनुपमा रावत, पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण, राजकुमार, महामंत्री विजय सारस्वत, मथुरा दत्त जोशी, गरिमा महरा दसौनी, राजीव महर्षि, शिल्पी अरोड़ा, अजय सिंह आदि तमाम नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।