कोरोना से मृत्यु दर वृद्धि पर कांग्रेस ने मांगा मुख्यमंत्री से जवाब

punjabkesari.in Thursday, May 27, 2021 - 05:43 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि राज्य में कोरोना संक्रमितों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से अधिक पहुंच गई है। इसका जवाब मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को जनता को देना चाहिए।

धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि देश में मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है, जबकि राज्य में यह 1.89 प्रतिशत हो गई है। अब तक राज्य में 6020 मौतें हो चुकी हैं। इनमें एक से 25 मई के बीच 3396 मौतें हुई हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री यह कहते नहीं अघाते कि राज्य में कोरोना की स्थिति में पहले से बहुत सुधार हुआ है। उन्होंने राज्य की बिगड़ती कोरोना स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री से कहा कि वह राज्य के लोगों की जीवन रक्षा हेतु गंभीर कदम उठाएं।

कांग्रेस उपाध्यक्ष ने राज्य में वैक्सीन की अनुपलब्धता पर भी सवाल करते हुए मुख्यमंत्री से मांग करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री की तरह सीधे प्रधानमंत्री से बात कर, जल्द से जल्द राज्य के लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए समुचित कदम उठाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static