कांग्रेस को भाजपा से सीखना चाहिए कि सरकार कैसे चलाते हैं: राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2019 - 06:24 PM (IST)

पिथौरागढ़ः केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकसित होती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के किसी भी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं है। ऐसे में कांग्रेस को भाजपा से सीखना चाहिए कि सरकार कैसे चलाई जाती है।
PunjabKesari
2018 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा भारत
चुनावी सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री सिंह ने कहा कि 2013 में दुनिया की अर्थव्यवस्थाओं की सूची में 11वें पायदान पर खड़ा भारत पहले ही छठे पायदान पर पहुंच चुका है और अगले 6 महीने में वह सूची में पांचवें स्थान पर आ जाएगा। अगर विकास की यही रफ्तार जारी रही तो 2018 तक भारत दुनिया की तीसरी सबसे बडी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह भाजपा से सीखना चाहिए कि सरकार कैसे चलाई जाती है क्योंकि पिछले 5 सालों में मोदी मंत्रिमंडल के किसी मंत्री के खिलाफ भ्रष्टाचार का एक भी आरोप नहीं लगा है।
PunjabKesari
मोदी सरकार ने गरीबों के लिए घरों का करवाया निर्माण
राजनाथ सिंह ने अल्मोड़ा सीट से भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। अजय टम्टा का मुकाबला बतौर कांग्रेस प्रत्याशी किस्मत आजमा रहे राज्यसभा सांसद प्रदीप टम्टा से है। कांग्रेस पर हमेशा तुच्छ राजनीति करने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन चुनावों में एक बार फिर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गरीबी दूर करने का ‘फर्जी’ नारा दोहरा रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने जहां अपने 5 साल के कार्यकाल में केवल 25 लाख घर बनाए, वहीं मोदी सरकार ने इतने ही समय में गरीबों के लिए 1.30 करोड़ घरों का निर्माण करवाया।
PunjabKesari
सीएम रावत ने की राज्य के हर परिवार के लिए अटल आयुष्मान योजना की शुरूआत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की प्रशंसा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वह देश के एकमात्र मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने राज्य के हर परिवार के लिए अटल आयुष्मान योजना की शुरूआत की। सिंह ने जनता से भाजपा को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि पर्वतीय राज्य का विकास केवल तभी संभव है जब केंद्र में भी उसी पार्टी की सरकार हो जो राज्य में है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static