136वां स्थापना दिवसः कांग्रेस ने देहरादून में निकाली तिरंगा यात्रा, प्रीतम सिंह ने की अगुवाई

punjabkesari.in Tuesday, Dec 29, 2020 - 10:46 AM (IST)

 

देहरादूनः कांग्रेस ने पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर सोमवार को तिरंगा यात्रा निकाली। हाथों में तिरंगा लिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अगुवाई में एस्ले हॉल, घंटाघर और दर्शनलाल चौक सहित शहर के व्यस्ततम मार्गों से गुजरते हुए तिरंगा यात्रा निकाली।

यात्रा से पूर्व पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि आज राष्ट्रवाद की बात कर रहे लोगों ने देश के स्वतंत्रता आंदोलन में कोई योगदान नहीं दिया। उन्होंने कहा कि अगर महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू, सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस जैसे नेताओं ने भारत को आजादी दिलाई तो राजीव गांधी ने 21वीं सदी के भारत की आधारशिला रखी। सिंह ने कहा कि देश पूर्व प्रधानमंत्रियों इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के बलिदानों को कभी नहीं भूल सकता।

वहीं कृषि कानूनों के खिलाफ सड़कों पर उतरे किसानों की दुर्दशा के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए सिंह ने कहा कि 'जय जवान, जय किसान' का नारा देने वाली कांग्रेस किसानों के संघर्ष में उनके साथ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static