कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका BJP सरकार का पुतला, जन समस्याओं की अनदेखी का लगाया आरोप

punjabkesari.in Tuesday, Jan 28, 2020 - 06:04 PM (IST)

 

देहरादूनः उत्तराखंड में देहरादून कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालचन्द शर्मा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर राज्य सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान शर्मा ने कहा कि महानगर कांग्रेस द्वारा कई बार संबंधित नेताओं और अधिकारियों लोगों की समस्याओं से अवगत करवाया गया है लेकिन सरकार और अधिकारियों द्वारा अनदेखी की गई और इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, पार्टी कार्यकर्ताओं ने एस्लेहाल चौक पर भाजपा सरकार का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि व्यापारियों पर कामर्शियल टैक्स, मलिन बस्तियों का नियमतिकरण पट्टा न दिए जाने, ई-रिक्शा के चालान, वनवे यातायात व्यवस्था, देहरादून को स्मार्ट सीटी बनाने जैसे अहम मुद्दे है जो जनसरोकारों से जुड़े है पर राज्य सरकार ध्यान नहीं दे रही है। यदि सरकार का ऐसा ही रवैया रहा तो कांग्रेस का कार्यकर्ता चुप नहीं बैठेगा। उन्होंने कहा कि जिन महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजाद करने का काम किया, आज केन्द्र सरकार उनके योगदान को भुलाकर देश के ‘सर्व धर्म संभाव' को समाप्त करने का काम कर रही है। वहीं कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ने कहा कि देश की जनता के साथ भाजपा ने जो वादा किया था उन वादों को पूरा करने में नाकाम रही है।

भाजपा के नेता अनर्गल बयानबाजी कर देश को जाति एवं धर्म में बांटकर साम्प्रदायिकता फैलाने का काम कर रही है। महंगाई चरम पर है विकास का नामोनिशान नहीं है। ऐसे लोगों को सबक सिखाने की आवश्यकता है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Nitika

Recommended News

Related News

static