राफेल मुद्दे को लेकर BJP द्वारा किए हंगामे पर भड़के कांग्रेसी कार्यकर्ता, पुलिस के साथ हुई हाथापाई

punjabkesari.in Friday, Dec 21, 2018 - 10:46 AM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में कांग्रेस मुख्यालय में भाजपा के द्वारा किए गए हंगामे और पोस्टर फाड़ने के विरोध में कांग्रेस ने सभी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन कर भाजपा का पुतला दहन किया।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में सभी बड़े नेता एकजुट नजर आए। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में झड़प भी हुई। इसके साथ ही कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा महानगर जाने का प्रयास करने लगे, जिसके कारण पुलिस को बल प्रयोग भी करना पड़ा। इस दौरान प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस मुख्यालय में जिस तरह भाजपा कार्यकर्ताओं ने हमला किया है, हमारा आज का प्रदर्शन उसी का जवाब है।

वहीं इस संबंध में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कहना है कि इस तोड़फोड़ में कांग्रेस की भारी गलती है। कांग्रेस बिना किसी कारण के इस मामले को तूल दे रही है।

Nitika