राजधानी गैरसैंण के लिए निकाली गई चेतना रैली

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 04:03 PM (IST)

देहरादून: गैरसैंण को राजधानी बनाने की मांग के समर्थन में रविवार को राजधानी गैरसैंण अभियान के तहत बैनर के साथ चेतना रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल रहे। रैली में लोगों की संख्या देखकर पुलिस प्रशासन के भी हाथ-पांव फूले रहे। 

कार्यक्रम के अनुसार, रैली के लिए काफी संख्या में लोग हरिद्वार रोड़ स्थित आराघर चौक पर जुटे। आराघर, धर्मपुर चौक, नेहरू कॉलोनी तिराहा होते हुए रैली विधानसभा के नजदीक तक पहुंची, जहां बैरियर लगाकर उसे रोक दिया गया। इस मौके पर वरिष्ठ आंदोलनकारी नेता रविंद्र जुगरान ने कहा कि उत्तराखंड राज्य का निर्माण पर्वतीय सरोकारों के लिए ही हुआ था।

राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने कहा कि पहाड़ की मातृ और युवा शक्ति जाग रही है। एक बार फिर पहाड़ बड़े आंदोलन के लिए तैयार है। अभियान के संयोजक सचिन थपलियाल ने कहा कि अब कोई भी ताकत गैरसैंण को राजधानी बनने से नहीं रोक सकती। आंदोलनकारी रामलाल खंडूरी और जगमोहन मेहंदीरत्ता ने कहा कि हम मिलकर गैरसैंण को राजधानी बनाएंगे। 

Punjab Kesari