उत्तराखंडः सड़क दुर्घटनाओं में लगातार हो रहा इजाफा, हादसों को रोकने की कवायद में जुटी सरकार

punjabkesari.in Thursday, Nov 22, 2018 - 01:55 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़क दुर्घटनाओं में इजाफा होता जा रहा है। इन हादसों में कई लोगों की असमय जान चली गई है। इससे राज्य सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

दुर्घटनाओं के कारणों का लगाया जा रहा पताः सीएम 
जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की कोशिश में जुट गई है। इस संबंध में राज्य के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सड़क दुर्घटनाओं पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लगातार बढ़ रही दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाया जा रहा है। सीएम ने कहा कि दुर्घटनाओं के कारणों का पता लगाने के लिए जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जा चुका है। 

1000 से अधिक डार्क स्पॉट्स किए गए चिन्हितः मुख्य सचिव 
वहीं मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह का कहना है कि इस साल सड़क दुर्घटनाओं में पिछले साल के मुकाबले में 10 प्रतिशत तक की कमी आई है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात को भी स्वीकार किया है कि इस साल 9 एेसी दुर्घटनाएं हुई हैं, जिससे मौत का आंकड़ा बहुत बढ़ गया है। मुख्य सचिव ने कहा कि अभी तक 1000 से अधिक डार्क स्पॉट्स चिन्हित किए गए हैं, जहां पर दुर्घटनाएं हो सकती हैं। इन स्थानों पर आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Nitika