जवाहर नवोदय विद्यालय के 5 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि, कटेंनमेंट जोन घोषित

punjabkesari.in Tuesday, Apr 13, 2021 - 01:56 PM (IST)

 

नैनीतालः उत्तराखंड के नैनीताल जिले के सुयालबाड़ी स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 5 कर्मचारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के चलते विद्यालय को सील कर दिया गया है। विद्यालय को कटेंनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है।

कोश्यांकुटौली के उपजिलाधिकारी विनोद कुमार की ओर से यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि रविवार को विद्यालय के कर्मचारियों का सेम्पल जांच के लिए भेजा गया था। आज पांच कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए विद्यालय को सील कर दिया गया है।

वहीं विद्यालय को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। स्वास्थ्य महकमे को आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है। गनीमत है कि यहां पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं में अभी संक्रमण नहीं फैला है। प्रशासन ने सभी का कोरोना जांच करवाने का फैसला किया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static