रोडवेज के रूटों पर निजी बसों को परमिट देने पर निगम कर्मचारियों का विरोध, आज रात से करेंगे हड़ताल

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 04:56 PM (IST)

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी (Haldwani) में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त सभा में विभिन्न संगठनों ने सरकार पर परिवहन निगम (Transport corporation) को बंद करने की साजिश रचने का आरोप लगाया है। उन्होंने 15 जनवरी की रात से प्रदेश भर में कार्य बहिष्कार और सरकार के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी दी है। कर्मचारियों की हड़ताल (Strike) से कुमाऊं (Kumaun) में रोडवेज की बस में यात्रा करने वाले 80 हजार यात्रियों के लिए समस्या पैदा हो गई है।

उत्तराखंड रोडवेज के सभी संगठन सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य राजमार्ग (National Highways and State Highways) में प्राइवेट बसों को परमिट देने का विरोध कर रहे हैं। संगठन और सरकार के बीच वार्ता विफल होने के बाद सोमवार (Monday) को कर्मचारी संयुक्त मोर्चे ने हल्द्वानी रोडवेज डिपो में आम सभा का आयोजन किया। आम सभा में 15 जनवरी की रात से हड़ताल करने का निर्णय लिया गया है।

आईएसबीटी (ISBT) परिसर में हुई आमसभा को संबोधित करते हुए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री अशोक चौधरी (Ashok Chaudhary) ने कहा कि कुमाऊं में रोडवेज के रूटों पर निजी बसों को चलाने का फैसला गलत है। इससे परिवहन निगम को नुकसान होगा। पहले से ही निगम घाटे में चल रहा है। सरकार इस पर सुधार की बजाय इसे और गर्त में ले जा रही है।

prachi