निकाय चुनाव नतीजे: 54 निकाय के नतीजे हुए घोषित, 22 सीटों पर भाजपा ने किया कब्जा

punjabkesari.in Tuesday, Nov 20, 2018 - 07:18 PM (IST)

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनाव के लिए रविवार को हुए मतदान की गिनती मंगलवार सुबह 8 बजे से शुरू हो चुकी हैं। राज्य में 84 निकायों के लिए  822 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के लिए सारे राज्य में कुल 41 स्थानों को तय किया गया है। 

LIVE:-

-राज्य में 54 निकाय के नतीजे हुए घोषित। 22 सीटों पर भाजपा और 15 सीटों पर कांग्रेस ने किया कब्जा। इसके साथ ही 17 सीटों पर निर्दलीय ने दर्ज की जीत।
-1064 वार्डों में से 652 के नतीजे हुए घोषित। इसमें निर्दलीय ने 383 सीट पर किया कब्जा। वहीं भाजपा को 162 वार्ड में मिली जीत और कांग्रेस के खाते में गई 104 सीटें।  
-देवप्रयाग में अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी को मिली बढ़त 
-कोटद्वार में 3 चरणों की मतगणना हुई पूरी। मेयर पद पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे। 
-चौथे चरण में देहरादून से भाजपा के मेयर पद के प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा आगे।
-नगर पालिका बड़कोट में अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत। 
-देहरादून, ऋषिकेश, रुद्रपुर और काशीपुर में भाजपा आगे
-हल्द्वानी, हरिद्वार और कोटद्वार में कांग्रेस आगे
-नगरपालिका और नगर पंचायत में निर्दलीय आगे
-नगर पंचायत में भाजपा को मिली 10 सीटें, कांग्रेस के खाते में गई 4 सीटें और निर्दलीय को 3 मिली सीटें 
-मेयर पदों के रुझान में भाजपा आगे। 
-रानीखेत में नगर पंचायत की सीट पर भाजपा हारी 
-हरक सिंह के कोटद्वार क्षेत्र में भाजपा तीसरे नंबर पर 
-रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष की कुर्सी कांग्रेस के खाते में
-देवप्रयाग नगर पालिका परिषद में निर्दलीय प्रत्याशी ने मारी बाजी। 
-देहरादून के वार्ड-77 में 30 साल बाद भाजपा के प्रत्याशी ने दर्ज की जीत। 
-देहरादून नगर निगम के मेयर पद पर भाजपा के सुनील उनियाल गामा आगे।  
- राज्य में कुल 1064 वार्ड है, जिनमें कि 4 हजार 778 मेम्बर खड़े हैं। 
- अध्यक्ष पद पर 12 भाजपा, 7 निर्दलीय और 4 सीटें कांग्रेस के खाते में गई है। 
- नगर निगम पद पर 5 भाजपा और 2 सीटें कांग्रेस को मिली हैं। 
-चम्पावत नगर पंचायत पर चेयरमैन पद पर कांग्रेस ने दर्ज की जीत 
-देहरादून में कांग्रेस को मिली बढ़त। 14 वार्डों में से 9 में कांग्रेस ने किया कब्जा। इसके साथ ही 4 में भाजपा पार्षद और 1 में निर्दलीय ने दर्ज की जीत। 
 -बागेश्वर में नगर पालिका परिषद वार्ड-2 से कांग्रेस की बबिता पांडे जीती। 
-पहली बार बनी नगर पंचायत उत्तरकाशी के नौगांव में भाजपा ने दर्ज की जीत। 
-देहरादून से पार्षद की 2 सीटों पर भाजपा ने कब्जा किया। देहरादून में वार्ड-16 से कांग्रेस के डॉ. विजेंद्र पाल जीते।
-रुद्रप्रयाग में वार्ड-1 से भाजपा प्रत्याशी अमरा देवी जीत दर्ज की। 
-हल्द्वानी में 6 वार्डों के नतीज घोषित हो चुके हैं। रामनगर में अब तक 6 भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। 
-हरिद्वार में वार्ड-1 से भाजपा के पार्षद प्रत्याशी अनिल मिश्रा ने जीत दर्ज की। इसके साथ ही वार्ड-3 से अनिरुद्ध भाटी जीते। 
- मतगणना में अधिकतर वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी जीत की तरफ बढ़ रहे हैं। वहीं भाजपा दूसरे नंबर और कांग्रेस अंतिम स्थान पर है। 
- किच्छा नगर पालिका चुनाव में निकले पोस्टल बैलेट पेपरों में कांग्रेस के पक्ष में 14, भाजपा 4 और बसपा के पक्ष में 1 वोट रहा।
- कुल 8 चरणों में मतगणना होगी और प्रत्येक चरण में कम से कम 2 घंटे का समय लग सकता है।
- देहरादून में मतगणना के लिए 8 निर्वाचन अधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही 8 चरणों में मतगणना करवाई जा रही है। 
- सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। 

बता दें कि मतगणना सीसीटीवी की निगरानी में हो रही है। इसके साथ ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है कि रविवार को सारे राज्य में 69.79 प्रतिशत मतदान हुआ। इस दौरान 7 नगर निगम, 39 नगर पालिका परिषदों और 38 नगर पंचायतों में चुनाव हुए थे। 

Nitika