पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार बढ़ रहा पेयजल का संकट

punjabkesari.in Thursday, Feb 08, 2018 - 05:48 PM (IST)

मसूरी(आशीष भट्ट): उत्तराखंड का सबसे महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल पहाड़ों की रानी मसूरी में पेयजल का संकट लगातार बढ़ रहा है। शहर में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। इस दिशा में शासन स्तर पर कोई ठोस पहल नही होने से आगामी पर्यटन सीजन में पेयजल का संकट और बढ़ सकता है। 

मसूरी शहर में पानी की मांग और आपूर्ति में भारी अंतर है। शहर की 45 हजार की आबादी को प्रतिदिन दो टाइम भी पानी नही मिल रहा है। शहर में पानी की मांग लगातार बढ़ रही है। 

जानकारी के अनुसार, शहर की पानी की सप्लाई के लिए 20 प्राकृतिक जल स्रोत है जिसमें पंपिग लाइन के स्रोत भी शामिल है। 3 बड़े स्टोरेज पानी के हैं जिससे पर्यटन सीजन में शहर की जलापूर्ति करने का प्रयास किया जाता है। शहर में पानी की मांग प्रतिदिन करीब 14.5 एमएलडी है लेकिन जल संस्थान मात्र 7 एमएलडी पानी की आपूर्ति ही कर रहा है।