यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने के पहले दिन ही 2 श्रद्धालुओं की मौत, जानिए वजह

punjabkesari.in Wednesday, May 04, 2022 - 06:02 PM (IST)

 

उत्तरकाशीः उत्तराखंड स्थित मां यमुनोत्री धाम के कपाट ग्रीष्मकाल के लिए भक्तों को दर्शनार्थ खुल गए। इस दौरान, दर्शनों को यहां पहुंचे 2 श्रद्वालुओं की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। यह दोनों ही दर्शन नहीं कर पाए थे और अपने विश्राम स्थल में ही थे। इनमें एक श्रद्धालु उत्तर प्रदेश (यूपी) और एक राजस्थान का निवासी था।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी डीएस पटवाल ने बताया कि यमुनोत्री धाम के पास एक यात्री निवासी जोधपुर (राजस्थान) की मृत्यु हुई है, जिनकी उम्र 65 वर्ष बताई जा रही है। वह दमा के मरीज बताए गए हैं। उन्होंने बताया कि विस्तृत सूचना प्राप्त होने पर प्रेषित की जाएगी।

वहीं डीएस पटवाल ने बताया कि इसके अलावा, धाम के अन्य स्थान भंडेली गाड के पास एक व्यक्ति की हृदय गति रुकने के कारण मृत्यु हुई है, जिनका नाम अनिरुद्ध प्रसाद जायसवाल पुत्र बैनी माधव (66), निवासी शाहपुर, जिला डुमरियागंज, यूपी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Nitika

Recommended News

Related News

static