ब्लू व्हेल गेम ने ली फिर 1 जान, B.tech छात्र ने लगाया फंदा

punjabkesari.in Thursday, Nov 02, 2017 - 10:44 AM (IST)

बागपत: जानलेवा गेम ब्लू व्हेल की चपेट में आकर एक और छात्र ने खुदकुशी कर ली है। बागपत के बड़ौत इलाके के शिकोहपुर गांव के रहने वाले बीटेक छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के परिजनों का कहना है कि गेम का टास्क पूरा करने के दौरान उसने जान दी है। 

प्रिंस दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। प्रिंस का परिवार पिछले 3 साल से दिल्ली में द्वारका के सैक्टर 13 में रहता है। प्रिंस के पिता संजीव दिल्ली में एक निजी कम्पनी में काम करते हैं। परिजनों के मुताबिक काफी दिन से प्रिंस ब्लू व्हेल गेम खेल रहा था, लेकिन इसका आभास कभी नहीं हुआ। 

हादसे के वक्त परिवार था सहारनपुर में 
हादसे के वक्त परिवार के सभी लोग सहारनपुर में एक शादी में गए हुए थे। प्रिंस घर पर अकेला था। गेम का टास्क पूरा करते हुए प्रिंस ने मंगलवार की रात दिल्ली स्थित घर में फांसी लगा ली। पड़ोसियों ने पुलिस को इसकी जानकारी की। पुलिस की सूचना पर परिजन भी वापस घर पहुंचे। बुधवार शाम उसका शव अंतिम संस्कार के लिए बागपत लाया गया।